शामली, फरवरी 26 -- बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबरी क्षेत्र में प्रस्तावित इंटरचेंज के अंतर्गत टोल प्लाजा पर लगाए जाने वाले बोर्ड पर बिना गांव का नाम लिखा बोर्ड लगाया गया हैं। कुछ दिनों से बनतीखेड़ा व करौदा हाथी गांव के नागरिकों द्वारा अपने अपने गाँवो के नाम को लेकर कुछ दिनों से नागरिकों द्वारा प्रदर्शन किया गया व जिलाधिकारी शामली अरविन्द चौहान को ज्ञापन सौंपकर अपने अपने गांव का नाम बोर्ड पर लिखवाने क़ी सिफारिश क़ी जा रही थीं। बुधवार को बाबरी क्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर हाई वे पर इंटरचेन्ज के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया गया हैं, जिस पर बनतीखेड़ा गांव का नाम अंकित किया गया था, जिससे गांव करौदा हाथी के ग्रामीणों का कहना था कि उक्त स्थान पर करौदा हाथी के किसानों क़ी जमीन हैं, तों ...