एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
संभल, मई 1 -- बहजोई। गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे गांव खेतापुर के निकट शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बदन सिंह निवासी गांव कनुआ नगला व उनकी पत्नी कमलेश समेत 8 वर्षीय बेटा मंतेश और 6 वर्षीय बेटा अमित घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दोनों बच्चों का उपचार किया गया। घायलों के मुताबिक वह गांव खेतापुर से अपने साढू के घर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गंगा एक्सप्रेस वे के अंडरपास पर पहुंची तो, टैंपो ने टक्कर मार दी और हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.