गोंडा, अगस्त 16 -- गोण्डा, संवाददाता। वैशाली 12566 एक्सप्रेस के बी 3 कोच के बेड रोल  केबिन से आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 144 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। संयुक्त टीम की अगुवाई नारकोटिक्स टाक्स टीम के उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना और बृज किशोर द्विवेदी ने किया। आरपीएफ के निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मैजापुर गोंडा स्टेशन के बीच में ट्रेन जब पहुंची तो बी 3 कोच के बेड रोल  केबिन की तलाशी ली गई। जिसमें 144 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई । कोच अटेंडेंट से जब इसकी पूछताछ की गई तो उसने बेड रोल केबिन में शराब रखने की बात स्वीकार की। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार पोदार वार्ड  थाना बहोरी जिला दरभंगा बिहार बताया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि  ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने पर अंग्रेजी शराब के साथ कोच अटें...