एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल, भर्ती
सिमडेगा, जून 5 -- बानो, प्रतिनिधि। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की है। बताया गया कि भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश कुमार मंडल के रूप में की गई है। बताया गया कि राजेश कुमार मंडल ट्रेन की गति कम होने पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कनारोआ स्टेशन के समीप पोल संख्या 525/17 के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिर पड़ा। हादसे में उसका दाहिना पैर का पंजा बुरी तरह कट गया, जबकि सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.