बागपत, अगस्त 21 -- खेकड़ा। कस्बे के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को दोड़ती जोधपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री युवक गिर गया। गंभीर रूप में घायल होने के साथ वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल भिजवाया गया। राजस्थान के जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-शामली रेल मार्ग से तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को गुजरती है। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उसका स्टॉप नहीं है। यहां से वह तेज स्पीड में गुजरती है। शुक्रवार सुबह एक्सप्रेस निर्धारित समय से देरी से चली। दिल्ली से उसमें गाजियाबाद का रहने वाला युवक कलीम सवार हुआ। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन में यात्रियों की भीड़ होने के कारण बोगी के गेट पर खड़ा होकर यात्रा कर रहा था। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर अचानक से वह अनियंत्रित हुआ और चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर ग...