फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी एक युवक ने गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पर कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ट्रेन चालक ने युवक को पटरी पर कूदते देख इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अताईपुर जदीद निवासी 35 वर्षीय सोहेल गुरुवार सुबह अचानक कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। बताया गया जैसे ही कानपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, सोहेल ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात जीआरपी चौकी प्रभारी बशीर अहमद और आरपीएफ हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र स...