गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता अभी 22 कोच से चल रही एलएचबी रेक की ट्रेनों को 24 कोच से चलाने की तैयारी है। स्थायी रूप से कोच बढ़ाने के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है। इसके साथ ही ट्रायल के रूप में सेंट्रल रेलवे ने 10 ट्रेनों में इसकी शुरुआत कर दी है। कोच बढ़ने वाली गाड़ियों में गोरखपुर से एलटीटी तक जाने वाली (20104) एलटीटी सुपरफास्ट भी शामिल है। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने भी अपनी गाड़ियों में कोच बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू की है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के क्रम में अतिरिक्त कोच को स्थायी तौर पर जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, रेलवे की भी अतिरिक्त कमाई होगी। बोर्ड ने कुछ महीने पहले ही सभी 17 जोन से गुजरने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 की जगह 24 कोच जोड़ने के संबंध में...