औरैया, जून 12 -- अछल्दा, संवाददाता। कोविड काल में बंद किए गए एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को पुन: बहाल कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने शुक्रवार को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इसके बाद स्टेशन मास्टर के माध्यम से उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग उठाई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। बाद में ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन स्टेशन पर उनका ठहराव अब तक बहाल नहीं किया गया। इसके कारण क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, आगरा समेत अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा के लिए फफूंद, इटावा और कानपुर जैसे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है। भाकियू (भानु)...