गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित एक्सप्रेस गार्डन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आलोक सेन ने बताया कि इसके लिए नोटिस चस्पा किया गया है। जल्द ही बैठक कर चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन और मतदान की तिथि निर्धारित की जाएगी। आरडब्ल्यूए ने सभी निवासियों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह भी पढ़ें- प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति की दिनेशपुर क्षेत्रीय कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...