एक्सप्रेस के बाथरूम में बैठा था लखनऊ का किशोर, बरेली में उतारा
बरेली, जुलाई 2 -- लखनऊ से नाराज होकर भागा 13 वर्षीय किशोर (14003) मालदा टाउन एक्सप्रेस के कोच बाथरूम में छुपा बैठा मिला। किसी यात्री ने रेलवे को सूचना दी तो सीनियर डीसीएम महेश यादव ने सीएमआई बरेली को निर्देश दिये। सीएमआई ने ट्रेन में मौजूद टीटीई इंद्रेश सक्सेना से संपर्क किया। इंद्रेश ने बच्चे को अपनी सुपुदर्गी में ले लिया। बच्चे को खाना खिलाया गया। कोल्ड्रिंग, अंकल चिप्स आदि दिये। 500 रुपये भी दिये। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर सीएमआई मोहम्मद इमरान पहुंचे। बच्चे को लेकर आरपीएफ के पास गये। बच्चे ने अपने परिवार का मोबाइल नंबर दिया। तब आरपीएफ ने परिवार से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गायब किशोर बरामद रात तक परिवार वाले जंक्शन पहुंच गये। बच्चा किसी बात से नाराज होकर चलाया आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.