सराईकेला, फरवरी 7 -- एक्सप्रेस और लोकल मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर डीआरएम के समक्ष रखी मांग एक्सप्रेस और लोकल मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर डीआरएम के समक्ष रखी मांग - रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन खरसावां,संवाददाता। रेलवे परामर्शदात्री समिति की ओर से राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और लोकल मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), चक्रधरपुर के समक्ष मांगें रखी गईं। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य छोटराय किस्कू ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। उल्लेख है कि कोरोना काल से राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद है। इसके कारण राजखरसावां, सीनी, महलीमुरूप, बड़ाबाम्बो सहित आसपास क्षेत्र के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है...