बक्सर, अप्रैल 9 -- परेशानी टुड़ीगंज स्टेशन पर बक्सर-टाटा व पटना फास्ट पैसेंजर के ठहराव की उठी मांग रेल यात्री कल्याण समिति ने ट्रेनों के ठहराव के लिए बक्सर सांसद को भेजा पत्र बक्सर, निज प्रतिनिधि। टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर लोग आवाज बुलंद कर रहे है। अंग्रेजों के नाम पर दशकों पहले बने इस स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इससे इलाके लोगों को आवागमन करने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला बक्सर-टाटा एक्सप्रेस व बक्सर-पटना सुपर फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव से जुड़ा हुआ है। रेल यात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामेन्द्र कुमार सिंह ने सांसद सुधाकर सिंह को पत्र लिखकर संबंधित ट्रेनों का ठहराव आमजन के हित में टुड़ीगंज स्टेशन पर करवाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से कामे...