जहानाबाद, मार्च 22 -- डेढ़ महीने के बाद खत्म हुआ मेगा ब्लॉक, यात्रियों को राहत गयाजी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण को लेकर डायवर्ट रूट से चलाई जा रही थी कई ट्रेनें पटना से गया तक अब जा रही है पैसेंजर ट्रेन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। डेढ़ महीने के बाद पटना - गया रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन नियमित हो गया है। इससे उक्त रेलखंड में चलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। गयाजी जंक्शन पर प्लेटफार्म के विस्तारीकरण कार्य को लेकर डेढ़ महीने पूर्व मेगा ब्लॉक किया गया था। इस कारण पटना - गया रेलखंड में आधे दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलाई जा रही थी। दो ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था। इसके अलावे पटना से चाकन्द के बीच ही अप और डाउन लाइन पर पैसेंजर गाड़ियां चल रही थी। यात्री बेहद परेशान थे, लेकिन मेगा ब्लॉक के खत्म होने से यात्रियों क...