कन्नौज, जून 12 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रहे एक मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कई वाहन शव के ऊपर से गुजर गए, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया खास निवासी जितेंद्र कठेरिया (32) पुत्र जय सिंह शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 162.800 के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जौनपुर के ट्रक चालक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे कई वाहन शव के ऊपर से निकल गए। घटना...