एक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक समेत दो घायल
सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- दोस्तपुर, संवाददाता सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खलिसपुर दुर्गा गांव के पास माइलस्टोन 155.8 पर मवेशियों से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि एक गाय और एक गाय के बच्चे की मौत हो गई।यूपीडा के अनुसार पिकअप चालक मोहम्मद फहीम निवासी ग्राम डुमरिया, मुरादाबाद, काशीपुर से कटिहार बिहार जा रहा था। पिकअप में दो गाय और दो गाय के बच्चे लदे थे। मवेशियों को एक डेयरी पर ले जाया जा रहा था। खलिसपुर दुर्गा गांव के पास अचानक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक फहीम के साथ बैठे मोहम्मद अकील निवासी काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड भी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक समेत दो घायल, दो मवेशियों की मौत दोनों घायलों को यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.