कन्नौज, अप्रैल 28 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जनपद गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित सेक्टर-15 निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ कार से संतकबीरनगर से नोएडा लौट रहे थे। कार में उनकी मां बादामी देवी (60), पत्नी पूजा सिंह व परिवार की आशा देवी और अनीता देवी सवार थीं। सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, चालक की मौत सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे जब कार तालग्राम थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किमी 180 के पास पहुंची। तभी चालक अजय कु...