लखनऊ, नवम्बर 10 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल के निकट गत दिवस हुए दर्दनाक बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की दु:खद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह, परिवहन आयुक्त, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर संचालित वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: यूपीडा ने एक्सप्रेसवे पर बढ़ाए सुरक्षा प्रबंध इसके साथ ही समय...