एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बीती रात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। टूंडला क्षेत्र के गांव गार्डन नगला सिंघी निवासी 25 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश अपने साले मुस्तफा निवासी नगला बेहड़, डौकी की शादी में शामिल होने के लिये बाइक से आया था। शादी समारोह के बाद वह रिश्तेदारों से मिलने गांव नरी, डौकी चला गया था। रात्रि लगभग आठ बजे जब वह वापस लौट रहा था, तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची थाना डौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की खबर शादी समारोह में पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.