एक्सप्रेसवे पर बस ने क्रेन में मारी टक्कर, चालक की मौत, छह घायल
फिरोजाबाद, मई 12 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह पांच बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही सवारियों से भरी बस ने नगला खंगर थाना क्षेत्र के 61 माइल स्टोन पर आगे चल रही क्रेन में टक्कर मार दी। हादसे में क्रेन चालक की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। दिल्ली से वाल्वो बस 40 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। मंगलवार सुबह पांच बजे बस नगला खंगर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 61 पर पहुंची। उसी दौरान आगे रही क्रेन में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस लेकर पहुंचे। हादसे में नितिन निवासी विकास नगर लखनऊ, उनकी पत्नी नीतू, निशा यादव, मंजू देवी निवासीगण राजीव नगर, दिल्ली और क्रेन चालक ध्रुव कुमार निवासी हड़ीपुर थाना महावन जिला मथुरा घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन चालक सहित पांच घायलों को एंबुलेंस द्वारा सैफई पीजीआइ भेजा गया।जुबेर निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.