कन्नौज, अगस्त 6 -- सौरिख, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सडक़ हादसा हो गया। सौरिख थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार दो कंटेनरों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की मुख्य वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है। कासगंज जनपद के सिरपुरा निवासी संजय प्रताप पुत्र भूपेंद्र सिंह कंटेनर लेकर एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। गुरुवार सुबह जैसे ही वह सौरिख क्षेत्र के किलोमीटर 145 पर पहुंचे, तभी उन्हें अचानक नींद की झपकी आ गई। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संजय प्रताप वाहन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाल...