सुल्तानपुर, अप्रैल 29 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीते 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि कंटेनर चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। पहली घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 163.5 पर हुई। मिर्जापुर, अयोध्या निवासी आदित्य सिंह कार से अयोध्या से आजमगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आगे का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर एमबीसीबी से टकरा गया। हादसे में चालक आदित्य सिंह के सिर में मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची कोरल एंबुलेंस ने प्राथमिक उपचार किया। दूसरी घटना माइलस्टोन 141.500 पर हुई। जहां पार्सल लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। एटा जिले के कुशवा निवासी कंटेनर चालक अजय यादव और खलासी पवन कुमार पटना से लखनऊ जा रहे थे। बताया गया कि चालक को नींद की झपक...