फिरोजाबाद, जून 26 -- जनपद फिारोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 63 किमी के पास यात्रियों से भरी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर में जा घुसी। बस का आगे के हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। 38 के करीब यात्री घायल हो गए इनमें से दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस, यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई भिजवाया। वहीं 20 यात्रियों को शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। सैफई में चालक और एक सवारी को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की मध्य रात्रि एक बजे एक लग्जरी स्लीपर बस गोरखपुर से सवारी लेकर पंजाब के लुधियाना के लिए जा रही थी। बस को चालक गुरी निवासी पारसो पंजाब चला रहा था। जब बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 63 किमी के पास नगला खंगर क्षेत्र में पहुंची तभ...