एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक
सुल्तानपुर, जून 6 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के दोस्तपुर के थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह धान के बीज से लदा एक ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा खालिसपुर दुर्गा गांव के पास किलोमीटर संख्या 156.8 पर हुआ। यूपीडा के अनुसार शाहजहांपुर से मऊ की ओर धान के बीज लेकर जा रहा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और मेटल बीम क्रैश बैरियर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा धान का बीज सड़क पर बिखर गया।हादसे में ट्रक चालक राहुल निवासी पिहानी थाना क्षेत्र, जनपद हरदोई समेत ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम और सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा राहत कार्य शुरू कर मामले की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.