इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब 15 मीटर जाली तोड़ते हुए पलट गई। कार संतकबीरनगर के मेहदावल निवासी अनुराग कुमार चला रहे थे, जो अपने दोस्तों ऋषभ यादव और कुलदीप शुक्ला के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला सवी पूर्वी गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर अचानक पिछला टायर फटने से कार नियंत्रण खो बैठी और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...