फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना नसीरपुर क्षेत्र में खंभा संख्या 54 के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार बेकाबू होकर दूसरी कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार पलट गई। पुलिस, यूपीडा की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कार में सवार किशोरी सहित अन्य यात्री घायल हो गई। रविवार को एक कार तेज गति से जा रही थी तभी अचानक से कार में कुछ खराबी आ गई। कार सवार अपनी कार को साइड में रोककर ठीक कर रहे थे तभी पीछे से आई कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक किशोरी सहित अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...