उन्नाव, मार्च 28 -- गंजमुरादाबाद। संवाददाता रामनवमी पर दर्शन कर लौट रहे संतों की कार बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार के बीच टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन संतों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है।राजस्थान में जयपुर सहित विभिन्न स्थानों के पांच संत रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे सभी कार से वापस राजस्थान लौट रहे थे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बांगरमऊ क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे पर अचानक कार का एक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभ...