उन्नाव, फरवरी 11 -- गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। चालक को आई एक झपकी ने कार को सीधे खड़ी डीसीएम में घुसा दिया। हादसे में कार सवार तीन लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में देवखरी गांव के पास हुआ। जनपद एटा में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव उदितपुर निवासी चालक हाकिम सिंह पुत्र महेंद्र एक परिवार की कार लेकर लखनऊ से एटा जा रहा था। सुबह के समय अचानक चालक को झपकी लग गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक हाकिम सिंह के अलावा संगीता पत्नी राधाकृष्ण निवासी भोगांव मैनपुरी और अवनीश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी उदितपुर एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.