इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में सो रहे दिल्ली के एक अधिवक्ता का मोबाइल, लैपटॉप, नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में कोर्ट की शरण लेने पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार तिवारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पिछले 31 वर्षों से दिल्ली में वकालत कर रहे हैं। 18 नवंबर 2025 को वह लखनऊ में एक मुकदमे की पैरवी करने के बाद अपनी कार से दिल्ली लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ओवरब्रिज के पास उन्हें तेज नींद आने लगी। सड़क किनारे अन्य वाहन खड़े देख उन्होंने भी अपनी का...