इटावा औरैया, मई 18 -- सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महोटी गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार जूता कारोबारी समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:40 बजे क्षेत्र गांव महोटी गांव के पास कार छिबरामऊ से आगरा जा रही थी। कार आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित ईडब्ल्यूएस-342 ए ब्लॉक शास्त्रीपुरम आवास विकास निवासी आशीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार चला रहे थे। उनके साथ पड़ोसी व जूते के कारोबारी 49 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रूप किशोर निवासी शाहगंज थाना शाहगंज आगरा भी मौजूद थे। दोनों रविवार सुबह छिबरामऊ क्षेत्र में जूतों की दुकानों पर मार्केटिंग करने गए थे और देर रात वापस...