उन्नाव, जनवरी 8 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बांगरमऊ क्षेत्र में गांव गहर पुरवा के पास गंगा पुल पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर एल्यूमिनियम गार्ड तोड़ते हुए पुल की रेलिंग से टकरा गया। गनीमत रही कि रेलिंग पूरी तरह नहीं टूटी, अन्यथा कंटेनर कई फीट नीचे गिर सकता था और हादसा भयावह हो सकता था। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर का केबिन बंद कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने चालक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...