बोकारो, मई 11 -- कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई ढुलाई से उड़ रही धूल के विरोध में सोमवार को कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ के पास ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

प्रदर्शन की वजह नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर वाहनों का परिचालन रोक दिया, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में हाइवा वाहनों से लगातार छाई की ढुलाई की जा रही है, लेकिन धूल नियंत्रण के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इसके कारण पूरे इलाके में दिनभर धूल का गुबार छाया रहता है। लोगों ने कहा कि सड़क किनारे रहने वाले परिवारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है और बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण हालात लगात...