नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- पूउत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पूर्व बयानों का दौर शुरू हो चुका है। आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। आज नई दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में सवालों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विफल मुख्यमंत्री करार दिया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के दौरान चल रहे विकास कार्यों की तुलना अपनी सरकार के कार्यकाल से की। अखिलेश यादव ने इसके लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस का उदाहरण दिया और इसकी तुलान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से की, जिसे योगी आदित्यनाथ की सरकार के दौरान किया गया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा की सरकार यूपी को एक्सप्रेसवे का प्रदेश बता रही है, लेकिन ये नकल भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने...