गुड़गांव, अगस्त 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा के बाद ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को तेजी से कराने के लिए सरकार अलर्ट मोड़ पर आ आई है। बुधवार को प्रशासन भारी पुलिस के साथ काम शुरू करवाने पहुंची। लेकिन किसानों ने विरोध शुरू कर दिया और काम रुकवा दिया है। वहीं प्रशासन ने विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है, जिससे किसान और प्रशासन के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। फरीदाबाद को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह सेक्टर-65 से शुरु होकर गांव सोतई और मोहना होते हुए नोएडा एयरपोर्ट को जोड़गा। गांव सोतई में पिछले करीब एक सप्ताह से किसान धरने पर

किसानों का विरोध बैठे हैं, जिस कारण काम शुरू हुआ है। हालांकि मौके पर म...