फरीदाबाद, जून 17 -- नूंह, सरसमल। जिले से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बने अवैध ढाबों और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुपहिया वाहन चालकों पर यातायात नियमों की सख्ती से पालना कराने और हेलमेट अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही अवैध कट बंद करने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई और दुर्घटना संभावित कारणों को दूर करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे और हाईवे के साथ बने अवैध ढाबे साफ करने के आदेश हाल के दिनों में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। अधिकारियों क...