एक्सप्रेसवे अंडरपास में बरसात से जलभराव, चार हजार लोग परेशान
अमरोहा, जून 5 -- गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में पिछले दिनों बरसात से जलभराव हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या बनी हुई है। किसानों के संग ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास मंगरौला के नजदीक बना हुआ है। इस अंडरपास से मंगरौला व दौलतपुर कला के ग्रामीणों का आवागमन होता है। पिछले दिनों हुई बरसात से अंडरपास में खासा जलभराव हो गया है। इसकी वजह जल निकासी की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है, जिसके चलते दोनों गांवों का संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। तमाम ग्रामीणों व किसानों को प्रतिदिन अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता है। एक-दूसरे गांव में शिक्षा ग्रहण करने जाने वाले स्कूली बच्चे भी जलभराव से होकर गुजरते हैं। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.