जौनपुर, जनवरी 23 -- नौपेड़वा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर गुरुवार को एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत पीएम श्री विद्यालय इब्राहिमाबाद के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने बच्चों को कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों तथा निरंतर हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कृषि की भूमिका के बारे में बताते हुए हुए गेहूं, बैंगन, बेल, अमरूद, टमाटर और ड्रैगन फ्रूट जैसी नई-नई प्रजातियों के उत्पादन के बारे में बताया। भ्रमण के दौरान आधुनिक कृषि मशीनों तथा उपकरणों को देखकर छात्र-छात्राओं के साथ आए शिक्षक भी काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, अध्यापिका नंदनी मौर्य, माधुरी जायसवाल, अनीता यादव तथा शिक्षामित्र फौजदार ने बच्चों के साथ सक्रिय सहभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.