पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के एक्सपोजर विजिट की बसों को बीएसए रोशनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब दो सौ स्कूली बच्चों को चार बसों से आईवीआरआई बरेली के लिए भेजा गया। बीएसए ने बताया स्कूली बच्चों को भौगोलिक, पशु , पक्षियों एवं बाहरी दुनिया से रूबरू कराए जाने के लिए पहल की गई है। बीएसए ने बच्चों से संवाद भी किया। आईवीआरआई बरेली में पूरनपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, ललौरीखेड़ा, अमरिया, मरौरी, नगर क्षेत्र पीलीभीत के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट में भेजा गया। नाभिकीय वैज्ञानिक प्रयोगशाला, केंचुआ पालन, पशु पक्षियों को दी जाने वाली वैक्सीन, सहित पशु पक्षियों में होने वाली बीमारियों से बचाव की भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के सीनियर टेक्निकल ऑफीसर रवि प्रकाश ने छा...