हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद के पशुपालकों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन की तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने पशुपालकों को हरी झंडी दिखा कर आगरा और सीतापुर भेजा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में पशुपालकों को पशुपालन से जुड़े उन्नत तरीकों की जानकारी दी जाएगी। पशुपालकों को डेयरी प्रबंधन, पशुओं के पोषण, रोग नियंत्रण, टीकाकरण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से बताया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालकों को व्यावहारिक समस्याओं के निदान बताए जाएंगे ताकि वो अपने व्यवसाय को और अधिक लाभकारी बना सकें।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया एक्सपोजर विजिट माध्यम से पशुपालकों की आय मे...