चंदौली, मार्च 27 -- चहनियां। चहनियां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की छात्रा साक्षी प्रजापति ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त कर साक्षी ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद का नाम ऊंचा किया है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रथम आने पर उसका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसधान संगठन (इसरो) में एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ था। वह 24 मार्च को इसरो पहुंच गई है। भगवानपुर के रहने वाले अशोक प्रजापति की पुत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में कक्षा 8 की छात्रा है। 12 फरवरी को चंदौली में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रथम स्थान आयी थी। इस शानदार उपलब्धि के परिणाम स्वरूप साक्षी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बेंगलुरु के एक्सपोजर विजिट...