सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से 60 सदस्यीय दल राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट के लिए आईआईटी रुड़की, शांतिकुंज तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के लिए केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुलतानपुर से प्रस्थान किया। समग्र शिक्षा माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह तथा राजकीय हाई स्कूल कनकपुर शिकवा की प्रधानाचार्य चारुल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट भ्रमण दल को रवाना किया। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक सुलतानपुर का राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट का 60 सदस्यीय दल में राजकीय इंटर कॉलेज बिकना, राजकीय हाई स्कूल केनौरा, राजकीय हाई स्कूल जुड़ूपुर, राजकीय हाई स्कूल कनकपुर शिकवा, राजकीय हाई स्कूल इस्माइलपुर, पंडि...