एक्सपेलर पर पहुंचकर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की
बागपत, जून 10 -- बिनौली। पिचौकरा गांव में विद्युत उपकेंद्र के पीछे स्थित एक एक्सपेलर पर सोमवार रात को दो बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना की थाने पर तहरीर दी गई है। बिनौली निवासी गौरव जैन पुत्र राजेश जैन ने थाना बिनौली पर तहरीर दी। उसने बताया कि बिनौली विद्युत उपकेंद्र के पीछे पिचौकरा मार्ग पर उसका सरसों से तेल निकालने का एक्सपेलर है। रात करीब सवा दस बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवक एक्सपेलर के पास गाली गलौच करने लगे। कुछ देर बाद फायरिंग कर दी। वहां मौजूद छोटे भाई रजत जैन व परिवार के अन्य सदस्यों ने शारे मचाया तो दोनों जिवाना बिजवाडा मार्ग की तरफ भाग गए। यह भी पढ़ें- पूर्व सभासद के घर पर फायरिंग से दहशत इसके बाद इंस्पेक्टर राकेश शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा जांच की। पुलिस सीसीटीवी सहित कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.