एक्सपायर सिलेंडर से अग्निकांड का बचाव करेगा आरटीओ दफ्तर
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप है। वहीं, शासन इन घटनाओं को लेकर कितना सजग है, इसकी बानगी आरटीओ दफ्तर सर्वोदयनगर है। सर्वोदयनगर में कहने को तो 16 अग्निशमन संयंत्र लगे हैं पर ये सभी एक्सपायर हो चुके हैं। इनकी वैधता बीते मई-2026 में ही खत्म हो चुकी है। आरटीओ के फिटनेस सेंटर भौंती और बिठूर रोड पर अग्निशमन के पूरे संयंत्र लगे हैं। यहां तो वाटर हाइड्रेंट भी हैं। आरटीओ की आटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक की बिल्डिंग में भी आठ गैस सिलेंडर हैं और वे वैध हैं। यह दीगर बात है कि आग की घटना के पहले आग बचाव संयंत्र में गैस भराने के लिए विभाग ने मुख्यालय से बजट मांगा है। बजट आते ही आग संयंत्रों को फिट करा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- फिर ना हो लखनऊ जैसा हादसा, ऐक्शन में सरकार; पूरे यूपी में कोचिंग की सुरक्षा जांच को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.