नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दिल्ली में त्योहारों के दौरान मिलावटी सामान की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान शुरू किया। विभाग ने ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों व डार्क स्टोर्स की जांच की तो कई जगह सड़ी सब्जियां और फल मिले। परिसर में गंदगी के साथ खाद्य पदार्थों के आसपास छिपकलियां और मच्छर मंडराते दिखे। इस दौरान बाजारों में बिक रहे देसी घी के विभिन्न ब्रैंड्स के 59 नमूनों की जांच की गई। इनमें 19 असुरक्षित और चार नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं पाए गए। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में बड़ा ऐक्शन; 2 ड्रग लैब का भंडाफोड़, अमित शाह ने NCB की थपथपाई पीठ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में क्विक-कॉमर्स और रिटेल कंपनियों के खाद्य भंडारण के...