देवघर, जून 21 -- देवघर। सदर अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को कथित रूप से एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाने के आरोप के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

जांच की प्रक्रिया मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन से पूरे प्रकरण की जानकारी ली है। साथ ही घटना के समय ड्यूटी पर तैनात संबंधित स्वास्थ्यकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

घटना का विवरण गौरतलब है कि अपर बिलासी टाउन अवस्थित केनरा बैंक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल बैद्यनाथपुर गांधीनगर निवासी कृष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि भर्ती के बाद युवक को एक्सपायरी स्लाइन चढ़ा...