मेरठ, मार्च 12 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में संचालित वाइन शॉप पर एक्सपायरी बीयर बेचने को लेकर हंगामा हो गया। ग्राहक की शिकायत के बाद पुलिस ने वाइन शॉप का पूरा स्टॉक चेक किया, जिसमें बड़ी मात्रा में एक्सपायरी बीयर मिलने की बात सामने आई है। बुधवार को पल्लवपुरम स्थित मॉल में एक वाइन शॉप से एक ग्राहक निरंकार सिंह बीयर खरीदने पहुंचा था। ग्राहक का कहना है कि बीयर खरीदने के बाद जब उसने सेवन किया तो स्वाद कुछ अलग लगा। बीयर की एक्सपायरी डेट चेक की तो पता चला कि बीयर करीब तीन महीने पहले ही एक्सपायर हो चुकी है। ग्राहक ने इसकी शिकायत वाइन शॉप के सेल्समैन से की। सेल्समैन ने एक बीयर के बदले दो बीयर मुफ्त देने की बात कहकर मामला दबाने की कोशिश की। ग्राहक ने पल्लवपुरम थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाइन शॉप में रखे बीयर के ...