मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में खाद्य टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। खाद्य टीम ने जनपद में बाहर से आने वाले खाद्य तेल और घी को चेक किया। एक दुकान पर बिना लाइसेंस के एक्सपायरी डेट का रिफाइंड बेचा जा रहा था। टीम ने रिफाइंड सोयाबीन को नष्ट कराया और बिना लाइसेंस की कार्रवाई की। इसके साथ ही आठ सैंपल लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ श्वेता सैनी के निर्देशन में शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी में लिए गए सैंपल टीम ने शहर के रेलवे स्टेशन के सामने ओम ट्रेडर्स से सरसों का तेल सुमन ब्रांड का नमूना लिया। थोक विक्रेता अवनीश ट्रेडर्स के यहां से रिफाइंड सोयाबीन तेल धारा ब्रांड का नमूना, रामनाथ आयल मिल लेनगंज मैनपुरी से बिभोर ब्रांड ...