एक्सपायरी खाद्य सामग्री को कराया गया नष्ट
चाईबासा, जुलाई 19 -- चाईबासा। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी शधनेश्वर हेम्ब्रम द्वारा चाईबासा शहर के सरायकेला मोड़ एवं बड़ी बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, विशेषकर खुदरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी बाजार स्थित इरशाद आलम के प्रतिष्ठान में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ पाए गए। संबंधित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रतिष्ठान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति ,पंजीकरण, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि तथा लेबलिंग की गहन जांच की गई। इस दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि बिना निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि अथवा वैध खाद्य अनुज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.