नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली के ओखला इलाके में एक्सपायर खाद्य पदार्थों की री-लेबलिंग कर दोबारा बेचने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नोटिस जारी किया है। आयोग का यह नोटिस स्वास्थ्य मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, एफएसएसएआई और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। एनएचआरसी ने 2 जुलाई की अपनी कार्यवाही के अनुसार, दो हफ्ते में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग में 'नेटवर्क फॉर एक्सेस टू जस्टिस' और 'मल्टीडिसिप्लिनरी आउटरीच फाउंडेशन' की ओर से शिकायत की गई थी। आयोग ने कहा कि इस संबंध में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव, एफएसएसएआई के अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, दिल्ली के खाद्य सुरक्षा विभाग के कमिश्नर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दक्षिण-पूर्व दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर को नोटिस जारी करने का निर्दे...