देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि सदर अस्पताल में महिला मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन को विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीसी ने स्पष्ट कहा है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने निर्देश दिया है कि विशेष टीम का गठन कर न सिर्फ सदर अस्पताल, बल्कि सभी संबंधित वेयरहाउस और दवा वितरण केंद्रों की गहन जांच की जाए। कहा कि जहां-जहां से दवाइयों का स्टॉक आता है और जहां से वितरण किया जाता है, उन सभी स्थानों की जांच सुनिश्चित की जाए। यह भी बताया कि पूर्व में जिले के सारठ क्षेत्र में भी इसी प्रकार की जांच की जा चुकी है और अब पूरे जिले में इस दिशा में सख्ती बरती जाएगी। गौरतलब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.