फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित घर पर जो विस्फोट हुआ था उसमें एक्सपर्ट टीमों की ओर से सैंपल लिये जा चुके हैं। अब सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे यह पता लग सकेगा कि आखिर विस्फोट में बारूद था कि नहीं। हालांकि पुलिस ने पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत छह के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की गंभीर धारा में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।इस घटना से शासन स्तर हड़कंप मचा था। मंगलवार की शाम हुई इस घटना के कारणों को जानने के लिए डीआईजी हरीश चंदर ने खुद मौके पर आकर जांच पड़ताल की। एटीएस की टीम भी यहां पर पड़ताल करने को पहुंची। हादसे के दिन पहले सिलेंडर फटने की अफवाह उड़ी थी। बाद में जब देखा गया कि घर में सिलेंडर सुरक्षित है। इसके बाद ही पुलिस ने जांच पड़ताल आगे बढ़ायी। इसमें पु...